आदित्यपुर, मई 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-19 स्थित पान दुकान कॉलोनी में शुक्रवार को डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और वार्ड पार्षद बिजेश सिंह ने करीब 17.84 लाख रुपये की लागत वाली दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। रोड नंबर 18 में लगभग 16.26 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और ह्यूम पाइप नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया। वहीं रोड नंबर 03 और रोड नंबर 21 के बीच करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से कवर नाली निर्माण योजना का भी शिलान्यास हुआ। मौके पर डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि वार्ड-19 की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- वार्ड 19 में 17.84 की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क एवं नाली , डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और वार्ड पार्षद बिजेश ने किया शिलान्यास ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं क...