गाज़ियाबाद, मई 30 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से दिल्ली से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका। जांच करने पर मोटरसाइकिल के दक्षिण दिल्ली से चोरी होने का पता चला। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम सोहेल और योगेश कश्यप निवासी रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी बताए। इन्होंने मोटरसाइकिल को उन्होंने वसंत कुंज दिल्ली से चोरी करना बताया। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...