दुमका, अप्रैल 18 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर बासुकीनाथ मोड़ के समीप गुरुवार की रात ट्रक व हाइवा के आपस में टकराने से एक पुट्टी लदी ट्रक सड़क के किनारे स्थित हार्डवेयर के दुकान के शटर को तोड़कर रुक गई। घटना रात्रि में होने के कारण दुकान बंद थी। अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी। जानकारी के अनुसार एक खाली हाइवा नोनीहाट की तरफ से आकर दुमका की ओर जा रहा था। वहीं दुमका की ओर से एक पुट्टी लदी बड़ी ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी। दोनों गाड़ी तीव्र गति के रहने के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं था। जिसके कारण साइड लेने के क्रम में दोनों एक दूसरे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दो ट्रक के आपस में टकराने से हार्डवेयर के दुकान की हुई क्षति जिसमें पुट्टी लगी ट्रक टकराने से बचने के लिए हाइवा से टकराते हुए दुकान में घुस गई। घटना की सूचना पर मौके प...