चंदौली, जुलाई 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा अंडरपास के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने गांजा भरे एक कार और एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा। इस दौरान मौके से चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। छानबीन के दौरान कार एवं डीसीएम ट्रक से 22.50 लाख कीमत का 90 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा की खेप लेकर दिल्ली और राजस्थान जाने के फिराक में थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह मय फोर्स रविवार की सुबह गश्त कर रहे थे। यह भी पढ़ें- गांजे की खेप के साथ चार गिरफ्तार इसी दौरान सूचना मिली कि उड़ीसा प्रांत से गांजा की खेप दिल्ली एवं राजस्थान में भेजी जा रही है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम रेवसा अंडरपपास ...