फिरोजाबाद, जून 28 -- जीएसटी विभाग के सचल दल ने चेकिंग के दौरान 2 माल वाहक वाहनों से 2. 36 लाख रुपए की टैक्स चोरी पकड़ ली। जनपद में राज्य कर विभाग के अन्तर्गत सचलदल द्वारा रविवार को को सघन रोड चेकिंग अभियान चलाया गया।कुल 38 माल वाहक वाहनों की जॉच की गई। 71 ई-वे बिलों की स्कैनिगं की गई।जीएसटीके नियमों के अन्तर्गत दो 2 वाहन दोषी पाए गए। एक वाहन में एलुमिनियम स्क्रैप लोड था। जिसे फिरोजाबाद से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। जबकि दूसरे वाहन में पीतल की घण्टी और मूर्तियां लोड थी। जिन्हें जलेसर से टूंडला रेलवे स्टेशन लाया जा रहा था। सचल दल प्रभारी , असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी प्रद्युम्न चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों में माल के अभिग्रहण मूल्य पर अर्थदण्ड 2.36 लाख आरोपित किया है। उपरोक्त धनराशि से संबंधितों से जमा करा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...