दो वाहनों के टक्कर में तीन महिला जख्मी
बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए0 रोड में रविवार रात दो कार के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौजूद लोगों के हिसाब से दो चारपहिया वाहन अनियंत्रित गति से आपस में टकरा हुए। उसमें से एक चारपहिया दूध लेने जा रही तीन महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पहुंची हरला पुलिस की टीम ने दुर्घटना में प्रयुक्त वाहनों को जप्त करते हुए जख्मी तीनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन व थानेदार खुर्शीद आलम ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.