चंदौली, अप्रैल 3 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बिहार के भोजपुर जिले के पहरपुर गांव निवासी मिंटू कुमार अपने परिवार के साथ मिर्जापुर के विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रेवसा गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रहे क्रूजर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.