गया, अप्रैल 29 -- पंचानपुर - गया मुख्य पथ पर सीयूएसबी पास बुधवार की अहले सुबह दो मालवाहक वाहन की बीच टक्कर हो गई। आमने सामने टक्कर में एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माल ढुलाई करने वाली बड़ी वाहन और पिकअप वाहन आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये। उसपर लदे सब्जी सड़क पर बिखर गई। पंचानपुर थाना की पुलिस ने घायल पिकअप चालक को वाहन से निकाल इलाज के लिए मगध मेडिकल भेजा। पंचानपुर एसएचओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...