शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। नगर निगम ने विश्व महिला दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को वार्ड 17 आवास विकास कॉलोनी और वार्ड 59 हाथीथान में विशेष स्वच्छता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याएं सुनना रहा। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी, सफाई व खाद्य निरीक्षक, पार्षद चित्रा सक्सेना और शहाना समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.