गढ़वा, मार्च 16 -- मझिआंव। मझिआंव पुलिस के द्वारा अलग-अलग दो गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी फिरंगी राम के 40 वर्षीय पुत्र रमेश राम 2013 से फरार था। वहीं लोहारपुरवा गांव निवासी दशरथ राम के लगभग 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम उर्फ जितेंद्र कुमार 2019 से फरार था। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...