भागलपुर, अगस्त 24 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट के लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा निवासी रविन्द्र कुंवर और रामविलास कुंवर उर्फ रामनरेश कुंवर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...