दो वारंटी धराए, 85 वाहनों का चालान
भदोही, जून 11 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 22 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने 75 दो पहिया तथा 10 चार पहिया सहित कुल 85 वाहनों का चालान किया। साथ ही 85 हजार पांच सौ रुपये का समन किया। औराई थाने के एसआई जय प्रकाश सिंह ने वारंटी शिवा मिश्रा निवासी विठ्ठलपुर को और सुरियावां के एसआई सुरेश यादव ने वारंटी राज कुमार बिंद निवासी विष्णुपुर को गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज पुलिस ने पूरेटीका से पांच, भदोही ने सर्रोई से दो, सिखड़ी से दो, चौरी ने जगरनाथपुर से चार, बरदहां से एक, औराई ने नरथुआ से दो, वार्ड नंबर नौ घोसिया से तीन, जगदरी से दो, सुरियावां ने सेवापुरी पाली से एक व्यक्ति के साथ ही कुल 22 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.