भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ 13 लोगों को शांति भंग की आशंका पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 220 दो पहिया वाहनों एवं 27 चार पहिया समेत कुल कुल 247 वाहनों का चालान किया। दो लाख छत्तीस हजार पांच सौ रूपये का समन किया।सुरियावां थाने के एसआई कमलेश कुमार ने वारंटियों मिठाईलाल एवं महेश कुमार निवासी विष्णुपुर को गिरफ्तार किया। उधर, भदोही कोतवाली पुलिस ने नूरेइस्लाम से एक, ऊंज ने परशुरामपुर से एक, सुधैव से एक, औराई ने सहसेपुर से एक, चौरी ने दरीबपुर से एक, दुर्गागंज ने नवलपुर से एक, गोपीगंज ने तिलंगा से चार, गोपपुर से एक, ज्ञानपुर ने शिवरामपुर से दो लोगों के साथ ही 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...