पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि हमीदगंज निवासी रवि राम और निमियां निवासी तेतर भुइंया को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब बिक्री के मामले में वर्ष 2023 से रवि राम, फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह घर आया हुआ है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...