भागलपुर, दिसम्बर 13 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ की गई कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भवनाथपुर गांव निवासी कैलाश चौधरी और पैन गांव निवासी गणेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...