लखीसराय, अप्रैल 19 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार की अगुवाई में छापेमारी करते हुए शुक्रवार की रात में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव के टुनटुन कुमार एवं अलीनगर के अजय सहनी को गिरफ्तार कर लखीसराय न्यायालय में शनिवार को प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर कोर्ट से वारंट जारी था जिसके आलोक में दोनों की गिरफ्तारी की गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णाही गांव से चार फरार वारंटी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- स्थायी वारंटी को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...