सुपौल, अप्रैल 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता किशनपुर पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि और पुलिस टीम ने देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सिंघियावन निवासी सत्यनारायण यादव पिता श्वेतांबर यादव और तुलापट्टी निवासी रविंदर यादव पिता गोसाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...