हजारीबाग, जनवरी 31 -- इचाक प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव, होली और महाशिवरात्रि को देखते हुए इचाक पुलिस वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान लगाता चला रही है। जिसके तहत तिलरा गांव के फरार वारंटी नारायण गोप और रामू यादव चंपानगर नवाडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार एवं चिन्हित वारंटी और अपराधी कोर्ट से बेल करवा कर बेल बॉन्ड थाना में जमा कर दें। नहीं तो पुलिस फरार वारंटी को एक-एक कर चुन कर उठा लेगी और जेल भेज कर दम लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.