हापुड़, फरवरी 16 -- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के गांव दौताई निवासी सरफराज अली और जान मोहम्मद के खिलाफ वर्ष 1990 में हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी न्यायालय से वांछित चल रहे थे। न्यायालय द्वारा तारीख पर न जाने पर दोनों के वारंट कर दिए गए। वारंट होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...