हाजीपुर, अप्रैल 26 -- राजापाकर,सं.सू.। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने अपने सुरक्षा बलों के साथ दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिरासत में भेजा गया। हाजीपुर भेज गिरफ्तार दो वारंटियों में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के कुशवाहा टोला निवासी हिरण्य प्रताप सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार है। जिस पर विदेशी शराब बेचने के आरोप में पूर्व में केस किया गया था। जिसमें कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसकी गिरफ्तारी की गई है। वहीं एक अन्य वारंटी पवन सिंह पिता राज किशोर सिंह निवासी बरियारपुर भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.