औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- मदनपुर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभियान में अपर थानाध्यक्ष राजेश पासवान व राजन कुमार गिरी शामिल थे। थाना क्षेत्र के मिठइया गांव में मारपीट के मामले में अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त जयराम सिंह को न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं खिरियावां निवासी मो. अब्दुल गफ्फार आलम के पुत्र आफताब आलम को पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में जारी वारंट के आलोक में पकड़ा गया और न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...