हमीरपुर, अप्रैल 6 -- बिवांर। बिगहना गांव के रफीक खां पुत्र शरीफ खां का मुकदमा अदालत में चल रहा है। सुनवाई के दौरान वह हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत से वारंट जारी होने पर कुनहेटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसी तरह मुटनी गांव के गजीबान पुत्र इब्राहिम के खिलाफ अदालत से वारंट जारी होने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...