पिथौरागढ़, मई 15 -- संतोष, पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस का न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर में अपर उपनिरीक्षक भुवन आर्या की टीम ने एमवी एक्ट के तहत पंजीकृत वारंटी लोकेन्द्र लोहार व एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत वारंटी विशन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर दोनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारण्ट जारी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...