रांची, जून 3 -- रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने वांछित दो अपराधियों दीपक वर्मा और चंदन सिंह उर्फ चंदरू को गिरफ्तार किया है। दीपक इरगू टोली के बागान चौक का और चंदन रातू रोड इलाके का रहने वाला है। दोनों की पुलिस को आपराधिक मामले में न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किए जाने के बाद से तलाश थी। दोनों को अलग-अलग स्थानksa से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को होटवार जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...