देवरिया, अक्टूबर 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीते दो वर्ष से नेहरू युवा केंद्र (मेरा युवा भारत) में स्वयं सेवकों की नियुक्ति बंद है। इससे सामुदायिक विकास की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी नहीं उपलब्ध हो पा रहे हैं। जिले में वर्ष 1973 में नेहरू युवा केंद्र संचालित होना शुरू हुआ। मई 2025 में इसका नाम बदलकर मेरा युवा भारत कर दिया गया। नेहरू युवा केंद्र में हर ब्लॉक में एक पुरुष और एक महिला स्वयं सेवकों की नियुक्ति का प्राविधान है। चयनित अभ्यर्थियों को हर माह पांच हजार रुपए मानदेय दिया जाता था। पूर्व में यह नियुक्तियां होती रही हैं। इधर वर्ष 2023 से नियुक्ति बंद है। स्वयं सेवकों के अभाव में अब केंद्र सिर्फ खुलने और बंद होने की औपचारिकता निभा रहा है। ----- स्वयं सेवकों के ये हैं काम 1. ग्रामीण क्षेत्र के य...