गोरखपुर, मई 27 -- जैतपुर, हिंदुस्तान संवाद। पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा खानिमपुर में दो वर्ष से ओवरहेड टैंक बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक इस टैंक से जलापूर्ति शुरू न पाने से नाराज ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हरीराम शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा दो वर्ष पहले ही ओवरहेड टैंक का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा पाईप बिछाने और कनेक्शन लगाने में भारी लापरवाही के कारण अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है इस भीषण गर्मी में देशी नलों से पानी निकलना बंद हो गया है। जिसके दैनिक दिनचर्या के कारण रोजाना पानी खरीदना पड़ रहा है...