गढ़वा, अप्रैल 26 -- केतार, प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के वेतन में प्रति वर्ष दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में जैक द्वारा आयोजित आकलन दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सहायक अध्यापकों का मानदेय नहीं बढ़ा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाए जाने से सहायक अध्यापकों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है। सहायक अध्यापकों ने आरोप लगाया कि जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक कर उनके मानदेय बढ़ा दिए गए लेकिन स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी और कर्मी मौन साधे बैठे हैं। सहायक अध्यापकों ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण किए दो वर्ष से अधिक समय हो गए लेकिन विभाग की उ...