सीवान, मार्च 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न थानों में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 32 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देना होगा तथा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना अनिवार्य होगा। पुलिस प्रशासन के इस कदम को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया है कि पुअनि अशोक कुमार मौर्या को मुफस्सिल थाना, सअनि अरुण कुमार महतो को पचरुखी थाना, पुअनि अनिकेत कुमार को हुसैनगंज थाना, पुअनि अनिल कुमार सिंह को दरौली थाना, पुअनि दुर्गा क...