दो वर्षों से सोलर संचालित जलमीनार खराब, गांव में पेयजल संकट गहराया
सराईकेला, मई 24 -- खरसावां। प्रखंड के बुरूडीह पंचायत में नयासाई गांव में बीते दो वर्षों से सोलर संचालित जलमीनार खराब पड़ा हुआ है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। जलमीनार का मोटर खराब हो चुका है और सोलर प्लेट भी जल जाने के कारण पूरी व्यवस्था ठप पड़ी है। जिससे बुरूडीह पंचायत के नयासाई गांव के लगभग 70 से 80 परिवारों के लोग अब प्राथमिक विद्यालय नया साई स्थित जलमीनार पर निर्भर हैं। लेकिन वहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एकमात्र नलकूप भी खराब हो गया था। जिसे उन्होंने श्रमदान कर किसी तरह मरम्मत कराया। फिलहाल उसी नलकूप के सहारे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था भी पर्याप्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.