महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- नौतनवा। नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव बेलहिया निवासी परमेश्वर ने तहसील प्रशासन को एक पत्र देकर बताया है कि उसके पुत्र रामकरन की मौत उस समय हो गई थी, जब वह रोजी-रोटी की तलाश में गोरखपुर से ट्रेन के जरिए गुजरात जा रहा था। 28 जून 2026 को हुआ घर से गुजरात के लिए निकला था और 29 की रात रेल दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। बताया है की घटना के दो महीने बाद मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के तहत आवेदन किया था। पीड़ित का आरोप है कि 2 वर्षों से वह लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों व उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। यह भी पढ़ें- Unnao News: बेटे की मौत को सालभर गुजरे, नहीं मिला कृषक दुर्घटना बीमा लेकिन आज भी उसे सहायता राशि नहीं मिल सकी है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...