गिरडीह, जून 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पिछले दो वर्षों से विद्यालय विकास अनुदान की राशि नहीं मिल पा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्कूलों को यह राशि आवंटित नहीं की गई थी, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के भी तीन महीने बीत जाने के बाद भी राशि मिलने की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। यह गंभीर समस्या प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की है। एक ओर जहां हाई स्कूल और प्लस-टू स्कूलों को अनुदान की राशि दे दी गई है, वहीं प्रखंड के 334 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को अब तक इस राशि से वंचित रखा गया है। यह भी पढ़ें- जमुआ: दो वर्षों से प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को नहीं मिला विकास अनुदाननामांकन के आधार पर मिलती है राशि गौरतलब है कि विद्यालय विकास अनुदान के तहत छात्र-छात्राओं के नाम...