बहराइच, जून 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ढोढायल गांव जाने वाले मार्ग पर हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव निवासी ताहिर, रामसेवक, बजरंगी, राजकरन, मैकूलाल ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, किसानों और पशुपालकों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तार की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी फखरपुर विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर लटक ...