बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं, वहीं प्रखंड की बुंडू पंचायत के जारा बस्ती स्थित श्मशान घाट में पिछले दो वर्षों से एक बोरिंग से लगातार पानी का बहाव जारी है।

जल बर्बादी और चिंता अनवरत पानी बहने से जहां बड़ी मात्रा में जल की बर्बादी हो रही है, वहीं आसपास के कुओं का जलस्तर भी प्रभावित होने लगा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, जारा बस्ती के निकट श्मशान घाट पर राहगीरों की सुविधा के लिए दो वर्ष पूर्व बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल पर एक बोरिंग कराया जा रहा था।

बोरिंग का प्रभाव बोरिंग के दौरान अचानक जमीन से तेज गति से पानी का फव्वारा निकलने लगा। यह बहाव आज तक नहीं रुका है और लगातार पानी निकलता जा रहा है। ग्रामीणों क...