बलरामपुर, अप्रैल 10 -- श्रीदत्तगंज। राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में अलंकार योजना के तहत निर्माणाधीन साइंस लैब भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और प्रैक्टिकल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि निर्माण के दौरान ही घटिया गुणवत्ता के कारण भवन की छतों में दरारें पड़ गई हैं। बरसात के समय छत से पानी टपकता है, जिससे कमरे के अंदर जलभराव जैसी स्थिति बन जाती है। सरकार द्वारा साइंस लैब की कमी को देखते हुए इस भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। निर्माणदायी संस्था ने छत तक कार्य पूरा कर दिया, लेकिन उसके बाद प्लास्टर, फर्श और अन्य आवश्यक कार्य अधूरे छोड़ दिए। इतना ही नहीं, लैब के लिए जरूरी उपकरण भी अब तक नहीं लगाए गए हैं। भवन अधूरा होने के कारण छात्र-छात्राओं को पुराने और सीमित संसाधनों वाले लैब में किसी तरह प्रैक्टिकल क...