संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में सांथा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोइठहा में 13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। पंचायत भवन के अंदर का हाल बदहाल है। खिड़की में दरवाजा नहीं है, बिजली की समस्या, पंचायत भवन के अंदर शौचालय नहीं, पानी की भी व्यवस्था नहीं, लैपटॉप की व्यवस्था नहीं है।स्थानीय ग्रामीण बदरुद्दीन खान, जितेंद्र कुमार, रामकरन, कायाराम, गिरजेश कुमार, मुहम्मद हुसैन, मुहम्मद उमर, पंचगुलाम आदि ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका था। फिर अचानक काम बंद कर दिया गया। लापरवाही के कारण पंचायत भवन आज तक पूर्ण नहीं हो पाया। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिवालय अधूरा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी ग्रामीण बदरुद्दीन खान ने बताया की पंचायत भवन...