दो वर्षों में मेडिफर्स्ट हॉस्पिटल बना भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र
रांची, जून 20 -- रांची, संवाददाता। मेडिफर्स्ट हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने सफल दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगियों का आभार जताया। निदेशक डॉ. अंकुर सौरव, डॉ. कुमार विशाल और डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। पिछले दो वर्षों में अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी डॉक्टरों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के बल पर रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में एक भरोसेमंद पहचान बनाई है। अस्पताल ने हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, सटीक जांच और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.