दो वर्षों में दोबारा हो रहा है आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मती कार्य
चतरा, जून 2 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पत्थलगड्डा हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र का दो वर्षों के भीतर दोबारा मरम्मती कार्य कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। मिली जानकारी अनुसार एनआरएपी विभाग चतरा के द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व तीन लाख चालीस हजार रुपए की लागत राशि से आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मती कार्य करवाया गया था। वहीं पुन: उसी आंगनबाड़ी केंद्र को एचडीएफसी बैंक व सपोर्ट संस्था के द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत से लगातार दूसरी बार मरम्मती कार्य कराया जा रहा है। मालूम हो कि सिर्फ रंग- रोगन कर पैसे की निकासी कर बंदर बाट करने की फिराक में लोग लगे हुए हैं। संस्था के द्वारा जो भी प्रखंड क्षेत्र में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मती कार्य कराया जा रहा है, सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। सिर्फ राशि की निकासी कर बंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.