अररिया, मई 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन में दो वर्षीय मासूम के सिर में मारने से गंभीर रुप से घायल होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मासूम की मां रंजना देवी पति उमेश ततमा ने पड़ोस के ही सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। घटना 26 अप्रैल की बताई जाती है। प्राथमिकी में विलंब का कारण इलाज करना बताया गया है। रंजन देवी ने बताया कि वे अपने आंगन में पुत्र दिव्यांशु कुमार को डांट रहा था। इस बीच पड़ोस के ही सुमति देवी, मीना देवी, रविन्द्र ततमा, अजय ततमा, पूजा देवी, सिंकी देवी सेहबु ततमा लाठी, डंडा, लोहे का रॉड आदि लेकर एकजूट होकर आंगन में धूस का गाली गलोज देने लगा। मना करने पर मेरा सिर का बाल पकड़ कर नीचे गिरा अर्धनग्न करते हुए लात मुक्का से मारपीट करने लगा। इस दौरान मेरा बेटा के...