पलामू, अगस्त 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही गांव में बुधवार की देर रात में अंधविश्वास की वजह से चाचा प्रभु रजवार ने अपने 25 वर्षीय भतीजा चनका रजवार की हत्या कर दी है। डायन-बिसाही के संदेह में प्रभु रजवार ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर ऊंटारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभु रजवार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ऊंटारी के थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। गिरफ्तार...