गुमला, मार्च 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के कुदरा विद्या मंदिर के पास रहने वाले सूरज सिंह की 20 वर्षीय पत्नी मोनिका कुमारी अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ घर से निकलने के बाद लापता हो गई है। इस संबंध में सूरज सिंह ने सिसई थाना में सन्हा दर्ज कर पुलिस को सूचना दी है। बताया गया कि मोनिका आठ मार्च को महिला मंडल की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। दोपहर करीब दो बजे से सूरज सिंह ने उसकी तलाश शुरू की और मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की,परंतु उसने फोन नहीं उठाया और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।समाचार लिखे जाने तक मोनिका और उसकी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। सूरज सिंह ने पुलिस से मोबाइल ट्रेस कर जल्द जानकारी देने की गुहार लगाई है। इधर परिवार के लोग और ससुराल पक्ष के सदस्य भी उसकी तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.