हरदोई, मई 21 -- हरपालपुर। सीएचसी हरपालपुर में गुरुवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ.वीरेंद्र साचन और दोपहर में सवायजपुर एसडीएम अंकित तिवारी ने अचानक अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को खंगाला। इस दौरान कुछ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने एक्सरे कक्ष, ओपीडी, दवा काउंटर और प्रसव विंग का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से खुद बातचीत कर मुफ्त दवाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि मरीजों को बाहर की दवाएं कतई न लिखी जाएं और सरकार की जननी सुरक्षा व आयुष्मान योजना का पूरा लाभ पात्रों को मिले। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बिना ड्रेस के ही ड्यूटी कर रहे चिकित्साकर्मी...