पटना, जनवरी 5 -- पटना हाईकोर्ट के दो वकील रितेश कुमार और प्रवीण कुमार को हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। सोमवार देर शाम केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं। गत वर्ष सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इनके नाम की अनुशंसा की थी। गौरतलब है कि गत वर्ष फरवरी में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के पांच वकीलों को जज बनाने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। अधिवक्ता कोटे से अधिवक्ता आलोक कुमार सिन्हा,अधिवक्ता रितेश कुमार,अधिवक्ता सोनी श्रीवास्तव,अधिवक्ता सौरेन्द्र पाण्डेय और अधिवक्ता अंशुल का नाम था। बाद में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो अन्य अधिवक्ता अजीत कुमार और प्रवीण कुमार के नामों का अनुशंसा केंद्र सरकार से की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने पहली सूची में से अधिवक्...