नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Vande Bharat Trains Update: रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की हैं। इनमें एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं, दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के इस हफ्ते से बंद होने की सूचना भी दी गई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान और गुजरात को कनेक्ट करेगी। यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन उदयपुर से असरवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी। इस ट्रेन का मेंटेनेंस और ऑपरेशन उत्तरी पश्चिमी रेलवे (एनडब्लूआर) द्वारा किया जाएगा। इससे प्रदेश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। एनडब्लूआर ने एक बयान में कहाकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है। खत्म हो जाएगी दो वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएंइसके...