फरीदाबाद, मार्च 1 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुए कुल 67 हजार रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने शिकायत साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दी है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी निवासी प्रकाश ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को वह फेसबुक पर रील देख रहा था। इसी दौरान उसे एक फ्री टीवी गार्डन एप्लीकेशन का लिंक दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक कर उसने एप डाउनलोड कर ली और आवश्यक परमिशन भी दे दी। कुछ समय बाद उसके एसबीआई खाते से कुल 27 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में ग्राम खंदावली निवासी आमिर सुहैल ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.