प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में शातिरों ने दो लोगों से एक लाख 32 हजार रुपये ठग लिए। युवती से व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर ठगी की गई, जबकि युवक के बैंक खाते से बिना ओटीपी आए रुपये निकाल लिए गए। तेलियरगंज की रहने वाली शिल्पी पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग की बिलिंग के नाम पर व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा। गूगलपे के जरिए स्कैन करते ही उनके खाते से 32,066 रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए। वहीं राजापुर गंगानगर निवासी अजय कुमार की तहरीर के मुताबिक 8 अप्रैल की रात उनके इंडियन बैंक खाते से दस अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,00,002 रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- एक घंटे के अंदर बैंक खाते से एक लाख रुपये गायब रुपये निकलने के संबंध में न ही उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.