भागलपुर, दिसम्बर 9 -- साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले में पीड़ित सोमवार को साइबर थाना में शिकायत लेकर पहुंचे थे। सबौर की एक युवती से 45 हजार की ठगी हो गयी। एक अनजान नंबर से कॉल कर ठग ने उसको कहा कि आपके खाता पर गलती से पैसा ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद युवती ने ठग के कहे अनुसार उसके नंबर पर 45 हजार रुपए भेज दिये। बाद में खाता चेक करने पर ठगी के बारे में पता चला। वहीं दूसरे मामले में मधुसूदनपुर के एक शख्स का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर जीजा समेत अन्य रिश्तेदारों से ठगी कर ली। दोनों मामले में लिखित शिकायत की गयी है। मधुसूदनपुर के किशनपुर निवासी सनोज से 12 हजार की ठगी हो गयी। ठग ने उनके साले मिट्ठू का सोशल मीडिया हैक कर मैसेज किया था। सनोज ने बताया कि मुझे रविवार की दोपहर साले के सोशल मीडिया अकाउंट से मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने कहा कि उसके...