बदायूं, फरवरी 23 -- फैजगंज। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान के तहत फैजगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि डरेला निवासी सागर पुत्र हरद्वारी व नन्हे सागर पुत्र हप्पू को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...