प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाल साहब का पुरवा ताजपुर गांव में मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया। इससे वह उधर से जाने वालों पर हमला करने लगीं। इसी बीच गांव निवासी 55 वर्षीय रमाशंकर उपाध्याय पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शेरगढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय जमाल किसी काम से पहुंचा तो उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- गर्मी, प्यास से चिड़चिड़े और हमलावर हो रहे हाथी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...