पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।होली में शहर में एक बड़ा दुर्घटना होते- होते टल गई। घटना शहर के चित्रवाणी रोड की है। यहां एक अनियंत्रित कार ने पहले एक घर की चाहरदीवारी में टक्कर मारी, फिर दो लोगों को ठोकर मार दी। इससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। कार यहीं नहीं रूकी, चाहरदीवारी एवं दो लोगों को ठोकर मारती कार एक पोल से जा टकराई। जिसके बाद इसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इतने में कार में सवार सभी लोग भाग खड़े हुए। कार में एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि चालक नशे में धुत्त था। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...