रुडकी, मई 4 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को नेहरू स्टेडियम के पास एक संदिग्ध घूमता मिला। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इस्लाम निवासी रसीदनगर, जाटों वाली गली ब्रह्मपुरी, मेरठ के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। वहीं, उन्होंने बताया कि रविवार की रात शक्ति विहार अंडरपास के पास से भूरा निवासी चमारो वाली गली पुलिया, बुढ़ाड़ा जिला मुजफ्फरनगर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...